ग्राम देरी में पिता-पुत्र की संदिग्ध मौत, पत्नी और बेटा अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। आज शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम देरी में पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओमप्रकाश और उनके छोटे बेटे रिहान्स के रूप में हुई है। वहीं, ओमप्रकाश की पत्नी नंदिनी (30 वर्ष) और बड़ा बेटा आदेश (4 वर्ष) गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

जिला अस्पताल के डॉक्टर आशीष शुक्ला ने 20 सितंबर दोपहर 12:30 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

इस घटना से ग्राम देरी में मातम का माहौल है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। मौत के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Next Post

धार में विकलांग व्यक्ति की मदद करने पर थानेदार को नगद पुरस्कार

Sat Sep 20 , 2025
भोपाल। 17 सितंबर को धार जिले के ग्राम भैंसोला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के दौरान एक दिल छू देने वाला मामला सामने आया था। सभा स्थल पर मौजूद एक विकलांग व्यक्ति, जो अपने हाथों के सहारे जमीन पर सरकते हुए पंडाल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा […]

You May Like

Play sound