बीजिंग, 15 नवंबर (वार्ता) शेनझोउ-20 का चालक दल अपना अंतरिक्ष स्टेशन मिशन पूरा करने के बाद विमान से बीजिंग पहुंच गया है।
तीनों अंतरिक्ष यात्री- चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर शुक्रवार को सुरक्षित उतर गए।
उल्लेखनीय है कि जिस वापसी यान में वे सवार थे वह अंतरिक्ष मलबे से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि टीम ने अपने शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यान को कक्षा में छोड़ दिया और शेनझोउ-21 का इस्तेमाल करके वापस लौटे हैं।
सीएमएसए ने कहा कि 204 दिनों तक कक्षा में रहने के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं और उनका वापसी मिशन सफल रहा।
एजेंसी ने बताया कि चालक दल अब क्वारंटीन में रहेगा और उसके बाद चिकित्सा जांच तथा स्वास्थ्य मूल्यांकन से गुजरेगा। क्वारंटीन और स्वास्थ्य मूल्यांकन अवधि के समाप्त होने के बाद वे बीजिंग में प्रेस से मिलेंगे।
Next Post
'तेरे इश्क में' के ट्रेलर में कृति सेनन, धनुष ने मचाया धमाल
Sat Nov 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) हिंदी की लोकप्रिय फिल्म रांझणा की टीम ने अपनी नवीनतम फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के साथ वापसी की है जिसमें कृति सैनन और धनुष मुख्य भूमिकाओं में हैं। 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज़ हुआ […]

You May Like
-
2 years ago
किशोरी और युवक ने खुदकुशी
-
8 months ago
भगवान सहस्त्रबाहु का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मना
