भगवान सहस्त्रबाहु का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मना

ग्वालियर: घासमंडी इलाके में राय समाज के महिला मंडल द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें समाज की सैंकड़ों महिलाओं द्वारा कोटेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। उसके उपरांत उत्तर प्रदेश से आए विद्वान पंडितों ने कथा एवं सुंदरकांड का पाठ किया। आयोजक सुशील राय के परिवार द्वारा भगवान सहस्त्र बाहु की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। गौरतलब है कि ग्वालियर में भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति की पहली बार प्राण प्रतिष्ठा की गई है। एल एन मालवीय का कहना है कि भावी पीढ़ी को हमारे आराध्य भगवान सहस्त्र बाहु के विषय में जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए आठ ग्रंथों की रचना की जा चुकी है। इस महोत्सव को लेकर महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल‌ बनाने के लिए समस्त समाज का आभार प्रकट किया है।

Next Post

मुर्मु ने देशवासियों को दी होली की बधाई

Wed Mar 4 , 2026
नयी दिल्ली 04 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के पावन असर पर देशवासियों को शुभकामना देते हुए विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की अपील की है। श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का […]

You May Like