बेकाबू कार ने खड़ी स्कूटी व साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, शो-केस भी हुआ चकनाचूर

इंदौर. तिलकनगर थाना क्षेत्र में सुबह तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया. बेकाबू कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी तीन स्कूटी और एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन तो क्षतिग्रस्त हुए ही, वहीं झटके से दुकान का शो-केस भी टूट गया.

48 वर्षीय फरियादी आशुतोष सैनी निवासी तिलकनगर मैन रोड ने पुलिस को बताया कि सुबह वे घर पर थे, तभी एक कार जिसका नम्बर एमपी 13 जेडएन 2273 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और उनके घर के सामने खड़ी उनकी स्कूटर नम्बर एमपी 09 डीटी 1974, छोटे भाई अविनाश सैनी की स्कूटी नम्बर एमपी 09 जेडएच 0041, किरायेदार राधे की स्कूटी नम्बर एमपी 09 एससी 8836 और साइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन उछलकर सीधे दुकान के शो-केस से जा भिड़े. इस हादसे में वाहनों और शो-केस को काफी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया.

Next Post

पिपलियाहाना ब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बहनें घायल

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर. तिलकनगर थाना क्षेत्र के पिपलियाहाना ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं. 22 वर्षीय फरियादी प्रिया शर्मा निवासी बाबुलाल नगर पालदा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन सलोनी शर्मा के […]

You May Like