पिपलियाहाना ब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बहनें घायल

इंदौर. तिलकनगर थाना क्षेत्र के पिपलियाहाना ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं. 22 वर्षीय फरियादी प्रिया शर्मा निवासी बाबुलाल नगर पालदा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन सलोनी शर्मा के साथ स्कूटी टीवीएस जुपिटर नम्बर एमपी 09 एएन 4817 से विजय नगर जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आई कार नम्बर एमपी 09 डीबी 0003 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी स्कूटी को क्रॉस करते समय टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों बहनें सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं. पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज जांच शुरु की.

Next Post

महोबा रोड नेशनल हाईवे: खराब रास्ते और नाली की समस्या से परेशान लोग सड़क पर बैठे 

Sat Aug 16 , 2025
छतरपुर। छतरपुर के महोबा रोड पर शनिवार सुबह बड़ा हंगामा देखने को मिला। आरटीओ ऑफिस के पास कॉलोनीवासियों ने सड़क की खराब हालत और नाली की समस्या से परेशान होकर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब सुबह 9 बजे बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और […]

You May Like