महोबा रोड नेशनल हाईवे: खराब रास्ते और नाली की समस्या से परेशान लोग सड़क पर बैठे 

छतरपुर। छतरपुर के महोबा रोड पर शनिवार सुबह बड़ा हंगामा देखने को मिला। आरटीओ ऑफिस के पास कॉलोनीवासियों ने सड़क की खराब हालत और नाली की समस्या से परेशान होकर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब सुबह 9 बजे बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और नगर पालिका व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

लोगों का कहना है कि फल मंडी की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर है और नाली की गंदगी से रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई बार नेताओं और नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। सड़क पर बैठे लोगों ने साफ कहा कि जब तक समस्या का स्थायी हल नहीं निकलेगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

इस जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Next Post

फार्म हाउस स्थित हॉस्टल में चोरी, युवक का मोबाइल-लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र में गणेश नगर स्थित शांति फार्म हाउस के एक हॉस्टल में चोरों ने धावा बोल दिया. अज्ञात बदमाश कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान और नकदी पार कर ले गए. 29 वर्षीय अंशुल मिश्रा निवासी शांति फार्म हाउस, गणेश नगर, पिपल्याराव ने […]

You May Like