पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत के कार्यो को याद कर मनाई गई 101 वीं जयंती

रीवा,  कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे म0प्र0 विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की 101वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर तथा डॉ0 अरूणा तिवारी के संयुक्त तत्वावधान मे अत्यंत सादगी के साथ मनाई गई.संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजमणि पटेल रहे. जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा के अध्यक्षता, महापौर अजय मिश्रा बाबा, सरदार प्रहलाद सिंह, ब्रजभूषण शुक्ला, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी सीधी एवं मंजूलता तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य मे किया गया. संगोष्ठी मे उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि श्रीयुत तिवारी जी संघर्षों के पर्याय थें, उनका सारा जीवन संघर्षों के बाद इतनी ऊंचाइयों तक पहुचा है. अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व0 श्रीनिवास तिवारी जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थें, वह जनता जर्नादन, दलितों, वंचितो और गरीबों के सर्वमान्य नेता थें, श्री शर्मा ने कहा कि रात-दिन जनता की सेवा करना ही वह अपना धर्म समझते थें और आजीवन उन्होने इसका निर्वहन किया, प्रदेश मे उनके समान जनता की समस्याओं का समाधान करने वाले बिरले लोग ही देखने को मिलते हैं.

सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि श्रीयुत तिवारी जी के आदर्शों एवं दृढ़ संकल्पों को लेकर हमे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेना और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपदस्थ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. महापौर अजय मिश्रा बाबा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत तिवारी को महान कर्मयोगी निरूपित किया, उन्होने कहा कि स्व0 तिवारी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था के रूप मे हम सब लोगों के बीच विद्यमान थें, उनके आदर्शों और विचारों से हम सबको प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. डॉ0 अरूणा तिवारी ने कहा कि स्व0 बाबा जी के प्रति श्रद्धावान कांग्रेसजन जो रीवा संभाग से यहां पधारे हैं उनके बाबा जी के प्रति समर्पण को देख कर मै भाव विहवल हूॅ और आशा करती हूॅ कि भविष्य मे आप लोगों का इसी प्रकार स्नेह, सहयोग, आर्शिवाद अमहिया परिवार को मिलता रहेगा. कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण तिवारी एवं एड0 शशि पाण्डेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविन्ददास तिवारी ने किया. संगोष्ठी को शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, डॉ0 शीला त्यागी, एड0 रवि तिवारी, सरदार प्रहलाद सिंह, ब्रजभूषण शुक्ला, चन्द्रमणि शुक्ला मौजूद रहे.

श्रीयुत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

सुबह 11 बजे पुलिस लाइन चौराहा मे स्थापित स्व0 श्री तिवारी की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा बाबा तथा शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू सहित कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पंजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गई.

Next Post

देशभर में धूमधाम से मनाया गया मोदी का जन्मदिन, दीयों की रौशनी से जगमग हुई जन्मस्थली वडनगर, कर्मभूमि काशी

Thu Sep 17 , 2026
नयी दिल्ली 17 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को देश भर में जगह-जगह विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर उनकी जन्मस्थली वडनगर (गुजरात) से लेकर उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक में उत्सव का वातावरण था। इस उपलक्ष्य में शाम को देश में जगह-जगह ‘आशीर्वाद दीये’ […]

You May Like