नयी दिल्ली 10 अप्रैल (वार्ता) मुंबई में 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की रिमांड के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अर्जी पर गुरुवार को राजधानी के पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में बहस पूरी हो गयी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है, अब थोड़ी देर बाद फैसला आयेगा।
राणा को एनआईए के विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। एनआईए की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र मान ने मामले की पैरवी की। अदालत के सूत्रों ने बताया कि राणा की कानूनी सहायता के लिए दिल्ली लीगल सर्विस की ओर से अधिवक्ता पीयूष सचदेव अदालत में खड़े हुए किए है।
एनआईए ने राणा की हिरासत को लेकर अपनी दलीलें पेश की, जिस पर अब सुनवाई पूरी हो गयी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा लिया है। ऐसा माना जा रहा है न्यायाधीश की ओर से आदेश को लिखवाया जा रहा है। अदालत के फैसले के बाद ही राणा को एनआईए की रिमांड पर दिया जायेगा।
एनआईए ने आज शाम राणा को इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बाकायदा हिरासत में लिया था और पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने के लिए देर शाम पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया।
पटियाला हाउस कोर्ट के इर्दगिर्द कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

