सेना में भर्ती के लिए विदिशा में युवाओं का भारी उत्साह

विदिशा, 23 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में अग्निवीर भर्ती के पहले दिन राज्य के बैतूल जिले के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया।

कल शुरु हुई इस भर्ती रैली में 633 उम्मीदवारों में से 569 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। उम्मीदवारों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई, जिसमें 363 युवाओं ने दौड़ पास की। इन पास उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है।

भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती है, ऐसे में लोगों से जालसाजों के झांसे में ना आने की अपील की गई है।आज अन्य जिलों के प्रतिभागी सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले हैं।

 

Next Post

रजनीकांत से मुलाकात कर इमोशनल हुईं तमिल एक्ट्रेस सिमरन,

Sat Aug 23 , 2025
तमिल एक्ट्रेस सिमरन ने हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत से उनके निवास पर मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान एक्टर ने उनकी तारीफ की। तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सिमरन को आज हर कोई जानता है। वहीं एक्ट्रेस अक्सर अपनी फिल्मों को […]

You May Like