फ्लैट सौदे को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट

इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में फ्लैट की खरीद बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात घूंसे चलाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों ओर से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पहले पक्ष की ओर से मोती तबेला निवासी फैजान पिता अब्दुल रईस ने शिकायत दर्ज कराई है. फैजान का आरोप है कि फ्लैट के सौदे को लेकर मोंटी पुरी, पवन चौहान और रत्नाकर ने उससे विवाद शुरू किया. गाली देने से मना करने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की

धमकी देते हुए मौके से चले गए. आरोपी मोंटी पुरी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं दूसरे पक्ष से कल्याणम रेजीडेंसी निवासी पवन पिता महेश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने जान और मोहन बामनिया के खिलाफ केस दर्ज किया है. पवन का आरोप है कि दोनों ने फ्लैट के लेनदेन को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से खत्म करने की धमकी दी. पुलिस के मुताबिक विवाद में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं. दोनों की शिकायत पर मारपीट, गाली गलौज और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

.....

Next Post

पीएम मोदी की ‘ऊर्जा बचत और नो गोल्ड’ अपील को वैज्ञानिकों का मिला बड़ा समर्थन: देश की आर्थिकी सुधरेगी और हिमालय को मिलेगी नई संजीवनी

Sat May 16 , 2026
देहरादून | पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इस संकट […]

You May Like

Play sound