जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पड़रिया थूहा मेें ट्रेक्टर का टायर फटने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर जागे सिंह 65 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया थूहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रेक्टर रोड किनारे तालाब के पास खड़ा था, तभी उसका भतीजा अरविंद सिंह का ट्रेक्टर सीट ड्रिल फंसाकर निकला जिसकी सीट ड्रिल का हिस्सा उसके ट्रेक्टर के आगे चका में लग गया जिससे टायर फट गया, उसने अरविंद से टायर सुधरवा के लिए बोला।
इस बात पर उसके घर पर अरविन्द लोधी अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर एवं दिनेश लोधी, मुकेश लोधी, रज्जू लोधी, अपने हाथ में लाठी लेकर आये और हमला कर दिया। उसका लडक़ा बाबू सिंह, अजय सिंह, सत्तार लोधी एवं नातिन समीक्षा, जयश्री लोधी बीच बचाव करने आईं तो अरविन्द ने सत्तार एवं समीक्षा को कुल्हाड़ी से हमलाकर चोट पहुंचा दी।
जयश्री, बाबू सिंह, अजय लोधी, को दिनेश लोधी, मुकेश लोधी, रज्जू लोधी ने लाठियों से मारपीट कर चोटें पहॅुचा दी। वहीं अरविंद सिंह लोधी 48 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया थूहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 8 बजे उसके टे्रक्टर की सीट ड्रिल से उसके चाचा के लडक़े सत्तार सिंह के ट्रेक्टर में लग गया था.
जिससे टायर फट गया था तो सत्तार सिंह बोले कि टायर अभी बनवाओं, उसने कहा कि कुछ समय दे दो जबलपुर से टायर लाकर दे देगा, इसी बात पर सुबह लगभग 11-40 बजे सत्तार सिंह लाठी लेकर, बाबू सिंह, अजय सिंह आकर विवाद करते हुये बोले कि टायर अभी बनवाओ, सत्तार सिंह लोधी ने लाठी से हमलाकर उसके सिर, हाथ कंधे में चोट पहुंचा दी।
