इंदौर: हीरानगर क्षेत्र में उधारी के पैसों के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जिसमें फरियादी को गंभीर चोंटें आई है. पुलिस ने फरियादी को इलाज के लिए अस्पताल भेज आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.हीरानगर थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि अंबे नगर में रहने वाले 42 वर्षीय प्रदीप जोशी ने थाने पहुंच कर आरोपी राकेश उर्फ सेजल (निवासी बापजी नगर, महेंद्र शोरूम के पीछे, थाना लसूडिया) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 116/25 में धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है.
पीड़ित के अनुसार, रात करीब 11 बजे आरोपी राकेश उर्फ सेजल ने फोन कर बताया कि वह अपनी उधारी के पैसे लेने आ रहा है. रात करीब 1 बजे राकेश अपनी मोटरसाइकिल से अंबे नगर, पीड़ित के घर पहुंचा और पैसों को लेकर गाली-गलौज करने लगा. जब पीड़ित ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और पीड़ित को सड़क पर गिरा दिया. इस हमले में प्रदीप के दाहिने पैर के घुटने के नीचे और होंठ के पास गंभीर चोटें आईं, जिससे खून निकलने लगा. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
