माेदी से राजधानी में मिले नीतीश कुमार

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बिहार के बांकीपुर विधान सभा के उप-चुनाव के लिए सोमवार को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जनता दल (यू) केंद्र और बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारुढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक प्रमुख भागीदार है जबकि बांकीपुर सीट भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट रही है जहां से वह लगातार पांच बार जीते थे।

श्री नवीन राज्य सभा के लिए चुन लिये गये हैं और इसलिए उन्होंने विधान सभा की सदस्यता छोड़ दी थी। उसके बाद से बाकीपुर विधान सभा सीट खाली पड़ी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री कुमार से हुई मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। इसके साथ उन्होंने इस मुलाकात की फाेटो साझा की है।

 

Next Post

बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई

Tue Aug 4 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में जिले भर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।इसी कड़ी में नरसिंहगढ़ में सीता नगर रोड पर पुलिस चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी व स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के […]

You May Like