बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में जिले भर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।इसी कड़ी में नरसिंहगढ़ में सीता नगर रोड पर पुलिस चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी व स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Post

नहर में डूबने से युवक की मौत

Tue Aug 4 , 2026
रीवा, रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित नहर में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की गई. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को समान थाना पुलिस […]

You May Like