ऑपरेशन फास्ट के तहत फर्जी सिम विक्रेता गिरफ्तार

सीधी।नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन फास्ट के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।

जांच के दौरान यह पाया गया था कि उमेश गुप्ता निवासी हॉस्पिटल रोड, सीधी ने ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर 13 फर्जी सिम कार्ड जारी किए और अन्यत्र भेज दिए, जिनका उपयोग साइबर अपराधों में किया गया। इस पर आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही धारा 318(4) बीएनएस 2023, 66(सी) आईटी एक्ट 2008 एवं दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(ए), 42(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।विवेचना के दौरान आज आरोपी उमेश गुप्ता पिता बसंतलाल गुप्ता निवासी निवाई कोल्हुडीह हाल अस्पताल चौक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पंच मशीन एवं लापु सिम जप्त की गई। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह तथा आरक्षक अनुराग यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

बहरी बाईपास हादसे में मृतकों की संख्या चार हुई, गांव में पसरा मातम

Fri Sep 19 , 2025
सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 बहरी बाईपास पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के बाहर बड़ा हादसा हो गया। टेंट से लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार बुलेरो उसमें पीछे से घुस गई। हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। गुरुवार को शोएब (18) निवासी राहतगढ़, गीता जायसवाल […]

You May Like