नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने अंबेडकर परिवार को दी आर्थिक सहायता 

बाग, नगर के अंबेडकर मोहल्ले में बारिश के चलते दो दिन पुर्व एक बैंड बाजा वाहन पर नीम का बड़ा पेड़ अचानक गीर गया था । जिसके कारण वाहन पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था । इस हादसे में 12 सदस्य टीम का परिवार बेरोजगारी के संकट मे घिर गया था जिसकी जानकारी जनपद सदस्य प्रतिनिधि वकार खान गोल्डी ने नेताप्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंगार को दी उंनके द्वारा तत्काल पीड़ीत परिवार से मोबाईल पर स्वंय ने चर्चा की ओर उनके नुकसानी के बारे में पुछा ओर एक लाख पचास हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की ।

बैंड मास्टर दिनेश भाई ने बताया की सीजन के समय ये नुकसान हो जाना 12 परिवारों पर रोजगार का संकट गहरा गया गाड़ी बीना तो कार्यक्रम की शोभा ही नहीं ओर ये नहीं तो आडर भी केसे ले सकते हैं पहलै ही आर्थिक तंगी से हम जुझ रहे हैं उपर से ये नुकसान केसे सहेंगे, ओर वाहन को वापस ठीक करवाने में बहुत राशि चाहिए वह कहा से लाएंगे , तब पीड़ित परिवार कि बात को वकार खान गोल्डी ने नेताप्रतिपक्ष सिंगार तक पहुंचाई ओर उनकी सहायता करवाई । तभी सिंगार ने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जिस पर पीड़ित परिवार ने क्षैत्र के लोकप्रिय नेताप्रतिपक्ष एवं विधायक उमंग सिंगार का वकार खान गोल्डी का आभार माना ।

 

सहायता मिलने के बाद अंबेडकर परिवार की खुशियां मिली ओर उनके द्वारा नेताप्रतिपक्ष सिंगार का आभार मानते हूंए कहा की नेता हो तो सिंगार जैसा जो गरीब की सेवा करने लिए हमेशा तत्पर रहते है नीम का पेड़ गिरने से बैंड की गाड़ी हमारी पुरी क्षतिग्रस्त हो गई थी हमारे 12 परिवार अपने रोजगार से दूर हो गये थे ।हमारे लिए ये घड़ी बड़ा संकट का विषय था । मगर हमारे इस संकट को नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने एक पल में दूर कर दिया हम सभी उनका बहुत बहुत आभार मानते है ।

Next Post

ग्राम बयडा में वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Wed Aug 5 , 2026
आलीराजपुर । पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंशसिंह ने बताया कि 3 अगस्‍त को थाना बोरी पुलिस द्वारा सामूहिक मारपीट, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, […]

You May Like