राशिफल-पंचांग : 20 मार्च 2026

पंचांग 20 मार्च 2026:-

रा.मि. 29 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल द्वितीया भृगुवासरे रात 3/47, रेवती नक्षत्रे रात 3/46, ब्रह्म योगे रात 11/32, बालव करणे सू.उ. 6/1, सू.अ. 5/59, चन्द्रचार मीन रात 3/46 से मेष, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

—————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- शुक्रवार 20 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में मित्र से भेंटवार्ता होगी, आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में अचानक यात्रा होगी, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में मन नहीं लगेगा, व्यापार व्यवसाय में व्यर्थ भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी, मित्र के कारण तनाव रहेगा, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, खर्च पर नियंत्रण रखें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान बढ़ेगा, शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि होगी, मान सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा, यात्रा का योग है,कर्क और सिंह राशि के व्यक्तियों की शत्रुओं के षडयंत्र से सतर्कता बांछनीय, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को संयम से कार्य करना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का बचपन की मित्रता का लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का साहस बना रहेगा.

—————————————————————-

आज का भविष्य: शुक्रवार 20 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर, दुबला, पतला, लंबे कद का परिश्रमी होगा. किसी खास विद्या का ज्ञाता होगा. लेखन अध्ययन, रचनात्मक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.

—————————————————————-

मेष– उपहार या सम्मान प्राप्त होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दूर दराज की यात्रा का योग है. परिश्रम की अधिकता रहेगी. व्यय भी होगा.

वृषभ– पारिवारिक सुख एवं सहयोग मिलेगा. सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नियमितता का ध्यान रखें. साहस में वृद्धि होगी.

मिथुन– दाम्पत्य जीवन सुखमय मधुरतापूर्ण रहेगा. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी. बहुप्रतीक्षित कार्य बनने से हर्ष होगा.

कर्क– अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है. विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा. शुभ कार्यो के बनने का योग है. नियोजित कार्य सफल होगा. यश मिलेगा.

सिंह– किसी नवीन योजना का विकास होगा. परिश्रम की अधिकता रहेगी. मित्र वर्ग आपकी मदद करेगा. आपसी मतभेद दूर होंगे. यश मिलेगा.

कन्या– आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. कोई ऐसा कार्य न करें, जो आपको आगे चलकर कष्टप्रद हो. जमकरजायजाद प्रापर्टी के कार्यो से लाभ प्राप्त होगा.

तुला– पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. शारीरिक कष्ट रह सकता है, किन्तु आपकी सूझबूझ से बाधायें दूर होंगी. लाभ प्राप्त होगा.

वृश्चिक– अचानक दूर गये मित्र के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा. साहसिक कार्यो की प्रशंसा होगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होने को योग है.

धनु- आर्थिक क्षेत्र में प्रयासों में बांछित सफलता मिलेगी. राजकीय कार्यो में लाभ प्राप्त होगा. अधीनस्थ वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा.

मकर– कोई ऐसा कार्य संपन्न होगा, जिसके बदले आपको प्रशंसा प्राप्त होगी. मूल्यवान वस्तु प्राप्त होने का योग है. मित्र वर्ग आपको मदद करेंगे.

कुम्भ– शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. संतोष रहेगा.

मीन– स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखकर कार्य करें, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें. शत्रु वर्ग परास्त होगा.

—————————————————————-

व्यापार भविष्य:

चैत्र शुक्ल द्वितीया को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से जमकर के अंदर से प्राप्त होने वाले पदार्थ, तिल, और उड़द कालीमिर्च, लोहा के भाव में तेजी होगी. आज 10 बजकर 30 मिनिट से 20 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा. भाग्यांक 5165 है.

—————————————————————-

Next Post

विकास और प्रशासनिक सुधारों का संतुलन

Fri Mar 20 , 2026
मध्य प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक दिशा को समझने के लिए हाल की कैबिनेट बैठक एक महत्वपूर्ण संकेतक के रूप में सामने आती है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय केवल तात्कालिक राहत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे राज्य के दीर्घकालिक विकास मॉडल को भी […]

You May Like