नदी किनारे युवक ने लगाई फांसी

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास नदी किनारे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सकता है पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि सोमवार को सचिन कोल 24 वर्ष निवासी संजय किराना स्टोर्स के पास ग्राम वीरनेर ने सूचना दी कि उसका बड़ा भाई अनिल कोल 28 वर्ष अपनी पत्नी शिवानी कोल एवं बच्चों के साथ अलग कमरे में रहते हैं।

कल भाई अनिल कोल अपने घर पर में रात लगभग 9 बजे खाना खाकर कहीं चले गये थे जो घर नहीं आये रात लगभग 10-30 बजे वह और गांव के दोस्तों के साथ भाई अनिल कोल की तलाश करते हुये वीरनेर खेरमाई मंदिर के पास नदी किनारे जाकर देखे भाई अनिल कोल छेवला के पेड़ की डाल में रस्सी बांध कर फासी लगाकर मृत अवस्था में लटका था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Next Post

बेटी के जन्म पर ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित, दूसरी शादी के लिए पति बना रहा तलाक का दबाव

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर:बेलबाग थाना अंतर्गत शीतलामाई में एक महिला को बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया बल्कि पति द्वारा मारपीट कर जबरन तलाक का दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like