श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धाभाव से मनाई गई पद्मिनी एकादशी

ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर में पद्मिनी एकादशी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार एवं मधुर संकीर्तन से गूंज उठा। मंदिर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल की उपस्थिति में एकादशी पर्व पर भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराज धरण का विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया।

मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर को सुनहरी धारी की लाल पगड़ी, मोरपंख, श्वेत कलंगी, मकराकृत कुण्डल, मोतियों से जड़ा कण्ठा एवं पुष्पमालाओं से अलंकृत कर दिव्य स्वरूप प्रदान किया। हरित वर्ण की सुनहरी किनारी युक्त सूती पोशाक में ठाकुरजी का स्वरूप अत्यंत आकर्षक एवं भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना रहा।

इस अवसर पर भक्तों को पद्मिनी एकादशी व्रत कथा का श्रवण कराया गया तथा राधा रसोई में निर्मित फलाहारी भोग भगवान को अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने आम, खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, केला एवं सत्तू सहित विभिन्न शीतल फलों का भोग अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।भक्तों ने श्री गिरिराजधरण की परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा शयन आरती में ठाकुरजी को दूध एवं पान का भोग अर्पित किया गया।मंदिर में आयोजित भजन-संकीर्तन में “हरे कृष्ण हरे राम”, “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” एवं “भरोसो दृढ़ हरि चरणन केरो” जैसे मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Next Post

ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुआ बड़ा ऊर्जा समझौता

Thu May 28 , 2026
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को अमेरिका का अहम ऊर्जा साझेदार बताया है। 3 जनवरी से 1 करोड़ बैरल तेल अमेरिका भेजा जा चुका है जिससे तेल की कीमतें घटेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वर्षों के तनाव […]

You May Like

Play sound