
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोहता के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार सुनील पिता निरपत वर्मा 47 साल बोहता गांव का रहने वाला है। वह किसी काम से चांद गया था। काम करने के बाद वह घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी बाइक को सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची 108 से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
