मुलताई। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में विधायक चंद्रशेखर देशमुख की विधायक निधि से करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से 18 सामुदायिक भवनों का निर्माण होगा। निर्माण कार्यों को विधायक द्वारा स्वीकृति प्रदान की है।उक्त कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आवश्यकताओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगे। नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया शिवधाम सालबर्डी में विशेष सामुदायिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है। वर्षों से कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा मेले व अन्य अवसरों पर ठहरने के लिए भवन की मांग की जा रही थी, जिसे विधायक श्री देशमुख ने संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ पूरा किया है।वहीं स्वीकृत सामुदायिक भवनों में शिवधाम सालबर्डी के अलावा ग्राम डहुआ, साईखेड़ा खुर्द, चिचंडा, बिहरगांव, माथनी, पौनी, हिवरखेड़, एनखेड़ा, गौला, पिपरिया, लिहदा, दतोरा, बुआलखापा,
सेमझिरा,मोही, निरगुड़ एवं सोनोरा सहित 18 में भवनो का निर्माण होगा। जिसमे सालबर्डी, चिचंडा, साईखेड़ा खुर्द, माथनी, पौनी, हिवरखेड़, एनखेड़ा, बिहरगांव में 8 सामुदायिक भवन 20-20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होंगे।
8 सामुदायिक भवन करीब 15.50 लाख की लागत से जिसमे गौला, डहुआ, लिहदा, पिपरिया, दतोरा, सेमझिरा, बुआलखापा,मोही शामिल है। जबकि सोनोरा में 15 लाख लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। ग्राम निरगुड़ में 13लाख रुपए से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। विधायक चंद्रशेखर देशमुख बताया ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन भवनों की स्वीकृति दी गई है। इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से शादी-विवाह, तेरहवीं जैसे सामाजिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन में ग्रामीणों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी और सामाजिक एकता को नई मजबूती मिलेगी। भवनो कि स्वीकृति पर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक देशमुख का आभार व्यक्त किया है।
