पूर्व मंत्री भदौरिया के भाई के घर से 55 तोला सोना, नकदी समेत 1 करोड़ की चोरी

भिंड: प्रदेश के पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया के भाई के घर चोरी हो गई। चोर 55 तोला सोना, 2 किलो चांदी और लगभग 10 लाख रुपये नकदी ले गए। करीब 1 करोड़ रुपए की चोरी होने की बात बताई गई है।घटना गोरमी थाना क्षेत्र के अकलोनी गांव की है। शिक्षक रामेंद्र सिंह भदौरिया के घर चोरों ने देर रात धावा बोला।

चोर रात 1 बजे घर के पीछे से मलबे के सहारे छत पर चढ़े और अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने बेहद शातिर तरीके से घर की अलमारियों को निशाना बनाया और करीब दो घंटे तक आराम से वारदात को अंजाम देते रहे। बताया जा रहा है कि घर के पीछे डाला गया मलबा ही चोरों के लिए सहूलियत बन गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है।

Next Post

विशेष स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं का किया परीक्षण 

Sun Apr 26 , 2026
सीहोर। शासकीय कन्या महाविद्यालयमें छात्राओं एवं महिला स्टाफ के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम नियुक्त की गई. टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सायमा सुल्ताना, परामर्शदाता ममतेश राठौर, नर्सिंग अधिकारी अलका बामने, देवेन्द्र हजारे व अन्य […]

You May Like