विवाह वर्षगांठ-जन्मदिन पर मिलेगा अवकाश

सतना: कार्यों की अधिकता ही वजह से त्योहारों पर अवकाश नहीं मिल पाने की कमी की पूर्ति पुलिसकर्मियों के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ के अवसर पर अवकाश देकर की जाएगी. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं.पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा आदेश जारी करते हुए जिले भर के पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ के अवसर पर अवकाश देने की सौगात दी है. जारी आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि पुलिस के कार्यों में अधिकता के कारण पुलिसकर्मी विभिन्न महत्वपूर्ण अवसर विशेषकर त्योहारों पर अवकाश नहीं ले पाते हैं.

नतीजतन उनके परिवार त्योहारों में अपने परिजन के साथ न होने के कारण उल्लसापूर्ण त्योहार मनाने में कहीं न कहीं कमी रह जाती है. ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मचारी का जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ ऐसा अवसर है जब उसे अवसर दिया जा सकता है. एक दिन का अवकाया स्वीकृत करने पर थाने के सामान्य कामकाज पर कोई प्रतिकूल असर नहीं आएगा. जिसे देखते हुए इकाई में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के जन्मदिवस और विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यदि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य हो तो आकष्मिक अवकाश के आवेदन पत्र को स्वीकृत किया जाना सुनिश्चत किया जाए.

Next Post

हादसा टला: सडक़ छोड़ खेत में जा पहुंची यात्री बस

Thu Jul 10 , 2025
सतना :पवइया-सेमरिया रोड बुधवार की दोपहर उस वक्त एक बड़ा हादसा होता नजर आया जब एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सडक़ छोड़ते हुए खेत में जा घुसी. यह तो गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई.प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलहटा मझियार की ओर […]

You May Like