हादसा टला: सडक़ छोड़ खेत में जा पहुंची यात्री बस

सतना :पवइया-सेमरिया रोड बुधवार की दोपहर उस वक्त एक बड़ा हादसा होता नजर आया जब एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सडक़ छोड़ते हुए खेत में जा घुसी. यह तो गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई.प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलहटा मझियार की ओर जा रही दिव्य ज्योति ट्रवेल्स की यात्री बस पवइया-सेमरिया मार्ग पर जैसे ही पवइया के निकट पहुंची वैसे ही चालक का नियंत्रण छूट गया.

देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर लहराने लगी और सडक़ छोड़ते हुए खेत में जा घुसी. बारिश के चलते बस खेत की गीली मिट्टी में जाकर धंस कर जहां की तहां खड़ी हो गई. जिसके चलते बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए. हलांकि घटना के समय बस में सवार यात्रियों के बीच हडक़ंप की स्थिति बन गई थी. लेकिन बस के रुक जाने पर सभी ने राहत की सांस ली. इस घटना में बस चालक को मामूला चोटें आईं.

लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से यात्री बसों की फिटनेस जांच पर सवालिया निशान लगा दिए. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि जिले के कुछ निजी बस संचालकों को आरटीओ कार्यालय से खुली छूट मिली हुई है. नतीजतन फौरी औपचारिकता निभाकर बिना किसी जांच के ही आरटीओ कार्यालय द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाते हैं. इतना ही नहीं बल्कि आरटीओ द्वारा कभी यह जांच भी नहीं की जाती कि यात्री बसों को चला रहे चालकों के पास किस स्तर का अनुभव और लाइसेंस होता है.

Next Post

दुल्हन ने खाया ज़हर: शादी के 8 दिन बाद टूटा भरोसा, ‘पति, पत्नी और वो’ की दहला देने वाली कहानी

Thu Jul 10 , 2025
इंदौर:पलासिया चौराहे पर बुधवार देर रात एक नवविवाहिता ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. आठ दिन पहले ही लव मैरिज करने वाली इस दुल्हन की ज़िंदगी में ऐसा तूफान आया कि वह मायूसी में ज़हर खा बैठी. मामला प्रेम, विश्वासघात और पुलिस से मदद नहीं मिलने के चलते हुए […]

You May Like

मनोरंजन