दुल्हन ने खाया ज़हर: शादी के 8 दिन बाद टूटा भरोसा, ‘पति, पत्नी और वो’ की दहला देने वाली कहानी

इंदौर:पलासिया चौराहे पर बुधवार देर रात एक नवविवाहिता ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. आठ दिन पहले ही लव मैरिज करने वाली इस दुल्हन की ज़िंदगी में ऐसा तूफान आया कि वह मायूसी में ज़हर खा बैठी. मामला प्रेम, विश्वासघात और पुलिस से मदद नहीं मिलने के चलते हुए इस आत्मघाती कदम से जुड़ा है.
बुधवार रात लगभग 11 बजे इंदौर के पलासिया चौराहे स्थित सेल्फी पॉइंट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता युवती ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल युवती को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

युवती की पहचान कालानी नगर निवासी आशी (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है, जिसकी शादी आठ दिन पहले ही मनीष नामक युवक से हुई थी. बताया जा रहा है कि यह एक लव मैरिज थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद आशी को यह झटका लगा कि मनीष का किसी और युवती से भी प्रेम संबंध है. इस बात की पुष्टि के बाद आशी ने न्याय की गुहार लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत की थी, लेकिन दिनभर भटकने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने निराशा में यह खौफनाक कदम उठा लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों राजू पटेल ने बताया कि आशी काफी देर से चौराहे पर अकेली बैठी थी और अपने फोन में कुछ देख रही थी. अचानक वह गिर पड़ी तभी लोगों को समझ में आया कि कुछ गड़बड़ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से एमवाय भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान दर्ज किए जाने की तैयारी कर रही है. साथ ही पति मनीष और कथित दूसरी युवती की भूमिका की भी जांच की जा रही है, पूरे घटनाक्रम ने ‘पति, पत्नी और वो’ की एक और दिल दहला देने वाली सच्चाई को उजागर कर दिया है

Next Post

दिल्ली, एनसीआर में भूकंप के झटके

Thu Jul 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह लगभग नौ बजकर पांच मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गयी और इसका केंद्र दिल्ली के नजदीक हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप […]

You May Like