ऑनलाइन रेटिंग जॉब के नाम पर महिला से 4.5 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल:शाहजहांनाबाद इलाके में एक महिला के साथ सायबर जालसाजों ने जॉब देने के बहाने से करीब साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक शाहजहांनाबाद इलाक की रहने वाली महिला का नाम शबाना है और वह एक गृहणी हैं. शबाना के मोबाइल फोन पर करीब आनलाइन रेटिंग का जॉब देने का मैसेज आया था. जाब देने वाले दिए गए नंबर पर शबाना ने बात की और काम भी शुरू किया. संबंधित कंपनी की तरफ से इस दौरान उन्हें अच्छी इनकम भी हुई.

कुछ दिनों बाद कंपनी के कर्मचारियों ने और अधिक इनकम होने का बताकर शबाना से कुछ रुपये जमा करवाए. इसके बाद कर्मचारियों ने धीरे-धीरे शबाना से इस तरह से रूपए जमा कराया. रुपयों की बाद में जरूरत पड़ने पर शबाना ने जब उन्हें निकालने की कोशिश की तो उन्हें काम अधूरा बताकर रुपए निकालने से मना किया गया. इसके बाद कंपनी की तरफ से करीब सात लाख रुपये का भुगतान शबाना से करने को कहा गया. इसके पहले जालसाज ने पीड़िता से करीब साढ़े चार लाख रुपये संबंधित खाते में जमा कर लिए थे. ठगी का एहसास होने पर शबाना ने मामले की शिकायत सायबर क्राइम ब्रांच में की. इसके बाद शाहजहांनाबाद पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

आइसक्रीम लेने निकलीं दो नाबालिग सगी बहनें लापता, शाहपुरा पुलिस ने इंदौर जाने से पहले सकुशल ढूंढा

Thu May 28 , 2026
भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने घर से गायब हुई दो नाबालिग सगी बहनों को तलाश कर सकुशल परिजनों के हवाले भी किया.पुलिस के मुताबिक बुधवार को 40 साल के दानापानी रहवासी फरियादी ने थाने में सूचना दी. फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 और 17 साल को दो […]

You May Like