आइसक्रीम लेने निकलीं दो नाबालिग सगी बहनें लापता, शाहपुरा पुलिस ने इंदौर जाने से पहले सकुशल ढूंढा

भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने घर से गायब हुई दो नाबालिग सगी बहनों को तलाश कर सकुशल परिजनों के हवाले भी किया.पुलिस के मुताबिक बुधवार को 40 साल के दानापानी रहवासी फरियादी ने थाने में सूचना दी. फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 और 17 साल को दो बेटियां दोपहर के समय आईस्क्रीम लेने का बोल कर गई थी.

लडकियां लंबा समय होने के बाद भी जब घर नहीं पहुंची. तो परिजन परेशान हुए और थाने में सूचना दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लडकियों की तलाश शुरू की. पुलिस को सूचना मिली कि दोनो लड़कियां इंदौर जा रही हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें रोका और परिजनों के हवाले किया.

Next Post

भाजपा ने कार्यकर्ताओं की मेहनत से किया शून्य से शिखर का सफरः सीएम

Thu May 28 , 2026
उज्जैन: भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की ताकत से तय किया है. कार्यकर्ता केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की धुरी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है […]

You May Like