अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

छिंदवाड़ा. नरसिंहपुर मार्ग पर जमानिया के पास सोमवार देर शाम सड़क हादसा हो गया यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है हादसे के कारणों की जांच की जा रही है खबर लिखा जाने तक युवक की पुष्टि नहीं हो पाई युवक कहां का रहने वाला है और क्या नाम है फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है

Next Post

जहर का सेवन करने से बुजुर्ग की मौत

Mon Sep 14 , 2026
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरिया निवासी 66 वर्षीय जय कुमार पिता उदयभान शाह की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया […]

You May Like