हैदराबाद, सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों को अनफॉलो किए जाने के बढ़ते ट्रेंड के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और नीट पेपर लीक मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है।
छात्रों के संघर्ष और शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सराहना
सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर स्कूल के दिनों की एक तस्वीर साझा करते हुए छात्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण बेहद प्रेरणादायक है और इस आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।
शिक्षा को देश का अगला ट्रेंड बनाने की अपील
अपने संदेश के अंत में अभिनेता ने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि आने वाले समय में ‘शिक्षा’ ही देश का सबसे बड़ा ट्रेंड और पहचान बने।

