एचडीएफसी बैंक से करोड़ों का ऋण लेकर फर्म संचालकों ने किया फंड डायवर्ट

इंदौर. केशव प्रोटीन्स एंड ऑर्गेनिक एलएलपी के पार्टनरों पर एचडीएफसी बैंक से व्यापारिक ऋण लेकर फर्जी स्टॉक दिखाने और फंड डायवर्जन के जरिए बैंक को करोड़ों की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप. शिकायत की जांच के बाद भोपाल ईओडब्ल्यू में हुआ प्रकरण दर्ज.

 

ईओडब्ल्यू की अधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने एचडीएफसी बैंक की शिकायत पर दो कारोबारी नवनीत गर्ग एवं प्रवीण दादू समेत अन्य के खिलाफ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. आरोपी फर्म केशव प्रोटीन एंड ऑर्गेनिक एलएलपी द्वारा इंदौर की बैंक शाखा से व्यापारिक ऋण लेने के बाद फंड का दुरुपयोग, स्टॉक में अंतर और संदेहास्पद लेनदेन के प्रमाण मिलने पर यह कार्रवाई की गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फर्म ने एचडीएफसी बैंक स्नेहनगर सपना संगीता रोड ब्रांच से वर्ष 2021 में 7.41 करोड़ रुपये का क्रेडिट लोन लिया था. बाद में सीमा बढ़ाते हुए मार्च 2022 में लिमिट 8.72 करोड़ रुपए कर दी. ऋण के दौरान फर्म ने स्टॉक बढ़ाकर दिखाया तथा उससे मेल खाते खरीद दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए थे. बैंक द्वारा कराए गए ऑडिट और फोरेंसिक जांच में पाया गया कि फंड विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया गया, जबकि संबंधित फर्मों से कोई वास्तविक खरीद-बिक्री नहीं हुई थी. साथ ही स्टॉक भी बुक्स के अनुरूप मौके पर उपलब्ध नहीं मिला. इस प्रक्रिया में फंड डायवर्ट कर बैंक को लगभग 6 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई. एचडीएफसी बैंक फ्रॉड एंड विजिलेंस नोएडा द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद इंदौर इकाई ईओडब्ल्यू ने सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर शून्य पर एफआईआर दर्ज कर केस डायरी भोपाल भेज दी है. इसके आधार पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में शनिवार को प्रकरण कर ईओडब्ल्यू भोपाल थाने में प्रकरण को जांच में ले लिया है. जहां अब दस्तावेज, बैंक लेनदेन, खातों की जांच एवं संभावित आरोपी व्यक्तियों के बयान लिए जाएंगे.

Next Post

हॉकी महाकुंभ: NCR प्रयागराज बनाम आर्मी ग्रीन जालंधर के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Sat Dec 20 , 2025
इटारसी। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम आ गए हैं। NCR प्रयागराज और आर्मी ग्रीन जालंधर ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।   पहला सेमीफाइनल: NCR प्रयागराज बनाम SECR बिलासपुर इस मुकाबले में NCR प्रयागराज […]

You May Like