जबलपुर। आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में शुक्रवार 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान संचालित किया जाएगा। करीब छह माह के इस अभियान की शुरूआत विधानसभा क्षेत्र पनागर से होगी। अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में व्याचपक तैयारियां की गई हैं। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने अभियान के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला स्तर पर तथा विकासखंड एवं कलस्टरवार संयुक्त दलों का गठन किया है। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को अभियान के दौरान निर्धारित रोस्टर एवं कैलेंडर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यनमंत्री जन विश्वा्स अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 7 अगस्त को कलस्टरवार गठित अभियान दल सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पनागर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहास, कंदराखेड़ा, सुन्दरपुर एवं उद्धर्वाकला तथा नगर पालिका पनागर का क्षेत्र भ्रमण करेगा। क्षेत्र भ्रमण के बाद जनपद पंचायत पनागर के सभाकक्ष में दोपहर 3 से 4 बजे तक उद्यम संवाद एवं शाम 4 से 5 बजे तक समाधान संवाद के कार्यक्रम होंगे।
जिला स्तर के अधिकारियों के दल गठित
विदित हो कि मुख्यमंत्री जन.विश्वाास अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। अभियान के तहत विकासखंड एवं क्लस्टरवार दलों के गठन के अलावा जिला स्तर के अधिकारियों के भी पांच अलग.अलग दल गठित किये गये हैं। इनमें एक दल का नेतृत्व् कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह करेंगे जबकि दूसरा दल जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत के नेतृत्वत में गठित किया गया है। शेष तीन दलों की कमान अपर कलेक्टरों को सौंपी गई है। जिला स्त्रीय अधिकारियों के ये दल सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय से क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना होंगे।
हर विधानसभा में चलेगा अभियान
शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित किये जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पनागर के बाद अगले शुक्रवार 14 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम, शुक्रवार 21 अगस्त को सिहोरा के अंतर्गत जनपद पंचायत सिहोरा एवं नगर पालिका सिहोरा, शुक्रवार 11 सितंबर को बरगी के अंतर्गत जनपद पंचायत शहपुरा, शुक्रवार 18 सितंबर को उत्तर मध्य विधानसभा में, शुक्रवार 25 सितंबर को पाटन के अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन, 9 अक्टूबर को बरगी के अंतर्गत जनपद पंचायत जबलपुर, 16 अक्टूबर को जबलपुर केंट विधानसभा, 23 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र सिहोरा के अंतर्गत जनपद पंचायत कुंडम, 30 अक्टूबर को पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत मझौली , 6 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व में क्षेत्र भ्रमण और नागरिकों से संवाद के कार्यक्रम होंगे
