जबलपुर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर प्रभारी उपयंत्री पी.एडूकोण्डलू/लक्ष्मैया को कार्यभार से निगमायुक्त ने पृथक कर दिया है और आदेश जारी कर उसे मूल पद पर वापस भेज दिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि अमखेरा और आस-पास के क्षेत्रों में घटिया सड़क निर्माण और लापरवाही के मामले में सख्त कदम उठाते हुए प्रभारी उपयंत्री पी. एडूकोण्डलू/लक्ष्मैया को पद से पृथक किया गया है।
निगमायुक्त के अनुसार संभाग क्र. 15 के अंतर्गत वार्ड क्र. 74 अमखेरा, खजरी खिरिया मुख्य मार्ग से कुदवारी बस्ती, ओमकार नगर, जागृति नगर में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया। मौके के पर्यवेक्षण अधिकारी होने के बावजूद अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सही अभिमत न देने और कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतु ठोस प्रयास न करने पर जवाब तलब किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई कर दी गई। जानकारी के अनुसार पी. एडूकोण्डल/लक्षमैया का मूल पद नाकेदार का था । निगमायुक्त ने आदेश जारी कर उन्हें उनके मूल पद नाकेदार पर पदस्थ क
रते हुए मुख्यालय राजस्व विभाग नियत किया है
