सीमांकन में लापरवाही पर HC ने दिया राजस्व अधिकारी पर कार्यवाही का निर्देश

जबलपुर: अतिरिक्त तहसीलदार के आदेश पर भी राजस्व अधिकारी के द्वारा सीमांकन नही किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कलेक्टर जबलपुर को निर्देशित किया है कि वह राजस्व अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करे।जबलपुर निवासी मोहनी यादव की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि उन्होंने जमीन के सीमांकन के लिए अतिरिक्त तहसीलदार रांझी में समक्ष आवेदन दायर किया था। अतिरिक्त तहसीलदार ने सीमांकन के आदेश जारी किए थे। आदेश के पारित होने के बावजूद भी राजस्व निरीक्षक उमेष कुशवाहा जमीन का सीमांकन कार्य नहीं कर रहा था। जिसके कारण उक्त याचिका दायर की गयी है।

याचिका की सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने अपने आदेष में जिला कलेक्टर को निर्देशित किया है कि सीमांकन कार्य के लिए राजस्व अधिकारियों की टीम गठित की जाये। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाये। इसके अलावा संबंधित राजस्व अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाये। एकलपीठ ने उक्त आदेष के साथ याचिका का निराकरण कर दिया।

Next Post

पटरी पर आकर लेटा युवक, धड़धड़ाते गुजरी ट्रेन, मौत

Thu Mar 6 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत जुझारी गेट के पास बुधवार शाम पटरी पर आकर एक युवक लेट गया और ट्रेन उसके ऊपर से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई । पुलिस के मुताबिक रेल्वे स्टेशन गोसलपुर से प्वाइंटस मेन राजू कुमार गुप्ता 25 वर्ष ने सूचना दी […]

You May Like