शादी के 27वें दिन ही लुट गया दूल्हा! कीमती सामान समेटकर भागी दुल्हन

शिवपुरी: जिले में एक शख्स को शादी करना इतना महंगा पड़ जाएगा उसने सपने में भी नहीं सोचा था। एक नवविवाहिता ने शादी के 27वें दिन ही ससुराल में ऐसा कांड कर दिया कि पति के होश उड़ गए। पीड़ित ने अब पुलिस से न्याय के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन कला के रहने वाले अभिषेक वंशकार (22) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

उसने बताया कि पत्नी ने उसे खाने में नींद की गोलियां खिला दी। जब वह बहोश हो गया तो घर की ज्वेलरी, नगदी और नया मोबाइल चोरी कर फरार हो गई।पीड़ित अभिषेक ने बताया कि उसकी शादी ग्राम परसौंदा निवासी युवती निशा के साथ हुई थी। शादी के 26 दिन तक तो सब ठीक रहा। लेकिन बीती रात को स्थिति अचानक बदल गई। उसकी पत्नी घर से सामान चोरी कर कहीं चली गई। सुबह जब नींद खुली तो नजारा देखकर हैरान हो गया। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी नवविवाहिता ने नींद की खोली खिलाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया।

Next Post

ड्रग तस्कर के साथ समझौते पर स्थिति स्पष्ट करे अमेरिकी सरकार: मेक्सिको

Fri May 30 , 2025
मेक्सिको सिटी, 30 मई (वार्ता) मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने दामासो लोपेज़ सेरानो के साथ किये गये याचिका समझौते को लेकर अमेरिकी सरकार से सवाल किया है। गौरतलब है कि दामासो लोपेज़ सेरानो एक ऐसे कार्टेल (एक ऐसा संगठन जहां दो या दो से अधिक कंपनियां, उत्पादक या सेवा प्रदाता […]

You May Like