ड्रग तस्कर के साथ समझौते पर स्थिति स्पष्ट करे अमेरिकी सरकार: मेक्सिको

मेक्सिको सिटी, 30 मई (वार्ता) मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने दामासो लोपेज़ सेरानो के साथ किये गये याचिका समझौते को लेकर अमेरिकी सरकार से सवाल किया है।

गौरतलब है कि दामासो लोपेज़ सेरानो एक ऐसे कार्टेल (एक ऐसा संगठन जहां दो या दो से अधिक कंपनियां, उत्पादक या सेवा प्रदाता एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बजाय अपने लाभ को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते हैं।) का सदस्य है, जिसे अमेरिका ने खुद ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ करार दिया है।

सुश्री शिनबाम ने गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए इस संबंध में अमेरिकी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा, “अमेरिका सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था, जिसमें कुछ संगठनों को आतंकवादी संगठन कहा गया है। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि वे इन संगठनों के साथ बातचीत नहीं करते हैं। अब उन्हें यह बताने की ज़रूरत है कि इन मामलों में समझौते क्यों किए जाते हैं।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी अधिकारियों ने दामासो लोपेज़ सेरानो उर्फ ​​‘एल मिनी लिक’ के साथ एक याचिका समझौता किया है, जिसके तहत सेरानो ने अमेरिकी अदालत में ड्रग तस्करी के आरोपों में दोषी होने की दलील दी।

अमेरिका ने फरवरी में सिनालोआ कार्टेल के साथ-साथ कई अन्य अंतरराष्ट्रीय कार्टेल और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ और ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ के रूप में नामित किया था। लोपेज़ सेरानो को 2017 में कोकीन, मेथामफेटामाइन और हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल उन्हें फिर से गिरफ्तार किया गया था, जहाँ उन्होंने नए ड्रग तस्करी से संबंधित आरोपों में दोषी होने की दलील दी थी।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

Fri May 30 , 2025
नई दिल्ली 30 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like