नवविवाहिता ने लगाई फांसी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शारदा नगर निवासी नवविवाहिता नेे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक वीरन रजक 45 वर्ष निवासी बोरियाकला थाना धूमा तह. लखनादौन जिला सिवनी ने सूचना दी कि रविवार को भांजे प्रशांत रजक की शादी में गढा परिवार सहित आया था।

उसके लडक़े राम नारायण रजक के मोबाइल पर उसकी लडक़ी संध्या रजक की सास अंजली रजक ने कॉल करके बताया कि संध्या ने फांसी लगा ली है तो वह और रिश्तेदार सभी उसकी लडक़ी संध्या रजक के ससुराल रात लगभग 3 बजे शारदा नगर रांझी पहुंचे, अंदर जाकर देखे तो कमरे मे पुत्री संध्या रजक उम्र 24 वर्ष मृत हालत मे जमीन पर पड़ी थी गले में रस्सी बंधी थी।

Next Post

जूनियर डॉक्टर सुसाइड प्रकरण: तीन सीनियर छात्रों के बयान दर्ज

Mon Jun 9 , 2025
जबलपुर:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से पांच जून को जूनियर डॉक्टर ने कूदकर खुदकुशी कर ली थी। मामले मेेें रैगिंग का एंगल आने के बाद मामला गरमाया हुआ हैं। रविवार को पुलिस ने तीन सीनियर छात्रों के बयान लिए हैं हालांकि पुलिस का दावा […]

You May Like