
नरसिंहपुर। जिले की कानून व्यवस्था को ज्यादा असरदार और पारदर्शी बनाने के लिए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी के आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ 90 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। तबादला सूची में 2 उपनिरीक्षक (एसआई), 7 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), 16 प्रधान आरक्षक, 4 महिला आरक्षक और 61 आरक्षक शामिल हैं। यह फेरबदल कोतवाली, गाडरवारा, करेली, गोटेगांव, चीचली, पलोहा, सुआतला, साईंखेड़ा, तेंदूखेड़ा, स्टेशनगंज, महिला थाना और यातायात शाखा जैसी कई इकाइयों में किया गया है।
