
जबलपुर। संजय नगर पहाड़ी में सजे जुआ फड़ पर एसपी की स्पेशल टीम ने छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगदी 83 हजार 850 रूपये जप्त किए गए।
जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को आज सूचना मिली कि संजय नगर पहाड़ी में जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अपराध जितेन्द्र सिंह को सूचना की तस्दीक कराई गई। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाईन में पदस्थ निरीक्षक नीलेश दोहरे एवं चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाईन एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई, ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे राकेश जायसवाल निवासी इमलिया मोड़ परियट, अमन पटेल निवासी संजीवनी नगर, दीपक यादव निवासी हनुमानताल, रोहित कुशवाहा निवासी पनागर, योगेश कुशवाहा 40 वर्ष निवासी घमापुर, सोमनाथ डुमार निवासी गढ़ा, मोह. अबरार निवासी रद्दी चौकी, आकाश ठाकुर निवासी शारदा चौक गढ़ा, मोह. समीर निवासी सिद्धी केम्प, प्रमोद कुमार श्रीवास (शर्मा) निवासी कंचनपुर को पकड़ा गया।
