मेडिकल में सोने की 2.9 तोला चैन लूटी, सुरक्षा गार्ड ने दबोचा 

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में दो लुटेरों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी 2.9 तोला सोने की चैन लूट ली। हालांकि सुरक्षा गार्ड ने दोनों को दबोच लिया जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभय सिंह 26 वर्ष निवासी बरगी हिल्स कालोनी तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात लगभग 9 बजे वह अपनी नानी श्रीमति अंतराज सिंह जो कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं जिनकी देखरेख के लिये मेडिकल कॉलेज में था। वार्ड में डयूटीरत नर्स से 2 लड़के विवाद कर वार्ड से बाहर आये उसी समय वह भी वार्ड से बाहर आया और अपने मामा जो कि सतना से नानी के पास आये थे, मामा को लेने नीचे जा रहा था तो दोनों लड़के बोले कि मेरे पीछे क्यों आ रहा है, कहते हुये उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो एक लड़का उससे झपट गया तथा दूसरे लड़के ने उसके गले में पहनी हुयी सोने की चैन वजनी 2.9 तोला की खींच लिया जिससे उसकी चैन टूट गयी चैन का एक टुकड़ा उसके हाथ में आ गया झूमाझपटी में उसके सिर में वायेें तरफ माथे, गले में चोट आयी, दोनों लड़के बोले कि रिपेार्ट की तो जान से खत्म कर देगें तथा दोनों लड़के भीड़ देखकर भागने लगे जिन्हें सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ा, भागते समय गिरने से लड़कों को चोटें आईं दोनों लड़कों की तलाशी लेने पर उसकी टूटी हुई सोने की चैन का एक टुकड़ा एक लड़के की जैकिट में मिला, बाकी चैन का हिस्सा नहीं मिला। दोनों लड़कों ने पूछताछ करने पर अपने नाम मोहम्मद शाहरूख उस्मानी पिता मोहम्मद शहजाद उसमानी 30 वर्ष निवासी काजी मोहल्ला गढ़ा, अजहर उसमानी पिता इंतजार उसमानी 23 वर्ष निवासी छोटी बजरिया मुजावर मोहल्ला गढ़ा बताये।

Next Post

युवक को चाकू से गोदा 

Fri Dec 12 , 2025
जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत छुई खदान में बदमाश ने युवक पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि श्रीमति दीपा श्रीवास्तव 25 वर्ष निवासी छुई खदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई पवन कोल बीती रात लगभग 11-30 बजे घर के सामने सरकारी कालम के […]

You May Like