नियम तोड़ने वालों से वसूला 2 लाख का जुर्माना 

जबलपुर। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के निर्देश पर संभागीय परिवहन सुरक्षा उड़नदस्ता द्वारा अप्रैल माह में चलाए गए सघन जांच अभियान में व्यापक कार्रवाई करते हुए 2,04,900 रुपए की राजस्व वसूली की गई। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध और दस्तावेजों में कमी पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी चालानी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान वाहन क्रमांक एचआर 84 2687 से 80,500 रुपए, आरजे 20 जीबी 7007 से 70,500 रुपए और एमएच 40 सीएम 9795 से 35,900 रुपए की वसूली की गई।

6 स्कूल बस और 2 वैन पर भी कार्यवाही

इसके अलावा टीम ने 6 स्कूल बसों से बिना फिटनेस के 18,000 रूपए का जुर्माना वसूला गया तथा 2 वैन वाहनों में अवैध रूप से लगी एलपीजी L किट को मौके पर हटवाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने सभी वाहन मालिकों से अपने दस्तावेज पूर्ण और अद्यतन रखने की अपील की।

इनकी रही भूमिका

उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र साहू के नेतृत्व में इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। टीम में परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल तथा परिवहन आरक्षक इम्तियाज़ हुसैन, आशुतोष मोधे, पीयूष मरावी, उमाशंकर उपाध्याय, अशोक खापर्डे, सारंगधर महाले, वंदना परतेती और निमिषा तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

खेत किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्ध का शव

Thu Apr 16 , 2026
जबलपुर। पाटन थान अंतर्गत ग्राम मुड़िया रोसरा में एक 68 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव उड़ना कलारी के पास सड़क किनारे एक खेत में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुड़िया […]

You May Like