दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) दिल्ली में रविवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने यहां पर 26 अगस्त के बाद बारिश कम होने से तापमान और उमस बढ़ने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में यहां के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। साथ ही बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की भी सूचना है।

यहां के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जो ‘हल्की’ बारिश की श्रेणी में आती है। नजफगढ़ एकमात्र ऐसा केंद्र था जहां 17.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है। पालम (10.6 मिमी), पूसा (11.5 मिमी), लोधी रोड (2.7 मिमी), रिज (0.8 मिमी) और आयानगर (0.6 मिमी) अन्य केंद्र थे जहां हल्की बारिश दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री की कमी दर्ज की गयी, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले दो दिनों में दिल्ली में और बारिश होने के आसार है। यहां सोमवार को अधिकतर जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम स्तर बारिश का अनुमान है, जबकि मंगलवार को अपराह्न से बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया से गोल रहित ड्रा खेलकर भारतीय महिला टीम की उम्मीदें टूटीं

Mon Aug 24 , 2026
एम्स्टलवीन, (वार्ता) भारत का एक और ज़बरदस्त और जज़्बे से भरा प्रदर्शन। लेकिन उनका सफ़र यहीं खत्म होता है, क्योंकि सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जीत की ज़रूरत थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से रविवार को गोल रहित ड्रा खेला और इसके साथ ही उसका महिला हॉकी […]

You May Like