
काहिरा, 25 अगस्त (वार्ता) यमन की राजधानी सना पर सोमवार को हुए इज़रायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और 86 लोग घायल हुए हैं। यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हूथी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने सोशल मीडिया पर कहा, “अंतिम आंकड़ों के अनुसार, इजरायली आक्रमण में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और 86 लोग घायल हुए हैं।”
यमनी सूत्र ने समाचार एजेंसी स्पूतनिक को बताया कि इज़रायल ने यमनी राजधानी और उसके बाहरी इलाकों पर रविवार को हवाई हमले किए थे। इन हवाई हमलों में सना में राष्ट्रपति भवन के पास एक सैन्य शिविर, एक बिजली संयंत्र और एक तेल कंपनी के प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया।
इज़रायली रक्षा बलों ने सना में हूती ठिकानों पर हवाई हमले करने की पुष्टि की है, जिसमें एक राष्ट्रपति भवन वाला सैन्य परिसर, दो बिजलीघर और एक ईंधन भंडारण स्थल शामिल हैं।
