रेड्डी ने कामारड्डी जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का किया वादा

हैदराबाद (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कामारेड्डी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को हर संभव मदद मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर मंत्री सीतक्का अनसूया और मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, विधायक मदन मोहन राव , जिला सलाहकार शाबीर अली, जिलाधिकारी अभिषेक संघवी और कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने लिंगमपेट मंडल में स्थित लिंगमपल्ली कुर्दु पुल का निरीक्षण किया और बुदिगिडा गाँव में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का भी जायजा लिया। साथ ही उन्होंन कामारेड्डी शहर के बाढ़ से प्रभावित कॉलोनियों का भी दौर कर स्थिति का जायजा लिया। बाद में मुख्यमंत्री बाढ़ के व्यापक प्रभाव को दिखाने वाले एक फोटो प्रदर्शनी में भी शामिल हुए।

श्री रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल की अस्थायी मरम्मत के बजाय पुल को अच्छी तरह से बनाने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव बनाएं। उन्होंने सलाह दी कि भविष्य में इस तरह की स्थिति को रोकने के लिए पुल-सह-बराज या बराज-सह-चेक बांधों के निर्माण की संभावना की तलाश की जानी चाहिए।

श्री रेड्डी ने किसानों से बात करते हुए कहा,“सरकार बाढ़ के कारण आए रेत के टिलों को हटाएगी, फसलों की बर्बादी की क्षतिपूर्ति करेगी, सड़कों को और सिंचाई परियोजनाओं को फिर से बनाएगी। फिर से सब कुछ सामान्य करने के लिए अलग से फंड आवंटित किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कामारेड्डी के विधायक मदन मोहन राव कि तारीफ करते हुए कहा कि श्री राव संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद के लिए अडिग खड़े रहे। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़े रहें।

श्री रेड्डी ने कहा,“हम यहाँ आपके दुखों को व्यक्तिगत तौर पर महसूस करने के लिए आए हैं। सरकार आपकी समस्याओं को सुलझाने की पूरी जिम्मेदारी लेती है।”

Next Post

राशिफल-पंचांग : 05 सितम्बर 2025

Fri Sep 5 , 2025
पंचांग 05 सितम्बर 2025:- रा.मि. 14 संवत् 2082 भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी भृगुवासरे रात 1/41, श्रवण नक्षत्रे रात 11/16, शोभन योगे दिन 2/19, कौलव करणे सू.उ. 5/47 सू.अ. 6/13, चन्द्रचार मकर, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9. —————————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष- शुक्रवार 05 […]

You May Like

मनोरंजन