
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया डिजिटल ट्रांसफर, MP और राजस्थान के किसानों को सबसे ज्यादा लाभ।
नई दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता): केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 30 लाख से अधिक किसानों को ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित एक कार्यक्रम में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से ट्रांसफर की। यह किस्त उन किसानों के लिए है जिनकी रबी 2024-25 की फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हो गई थी।
इस किस्त में, मध्य प्रदेश के किसानों को ₹1,156 करोड़, राजस्थान के 7 लाख किसानों को ₹1,121 करोड़ और छत्तीसगढ़ के किसानों को ₹150 करोड़ का भुगतान किया गया है। कृषि मंत्री ने बताया कि यह सिर्फ पहली किस्त है, और जिन किसानों को अभी राशि नहीं मिली है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुल ₹11,000 करोड़ के क्लेम का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।
