बुधनी। राजस्थान के अजमेर में आयोजित होने वाली रग्बी प्रतियोगिता अस्मिता महिला वेस्ट जोनल लीग के लिए बुधनी से तीन होनहार बालिका खिलाडिय़ों का चयन किया गया है. सब जूनियर बालिका वर्ग से खुशबू यादव एवं जयंती प्रजापति, जबकि जूनियर बालिका वर्ग से विभा वर्मा का नाम शामिल है. जयंती प्रजापति को मध्यप्रदेश सब जूनियर टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इन खिलाडिय़ों का चयन देवास में आयोजित चयन शिविर के दौरान किया गया था. चयनित खिलाड़ी अब अजमेर में आयोजित वेस्ट जोनल प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी. खिलाडिय़ों के चयन पर जिला रग्बी एसोसिएशन सचिव सत्येंद्र सिंह सिवाच, एसडीओपी रवि शर्मा ने शुभकामनाएं दीं हैं.
