लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा सहोदय इंटरस्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कैंपस में किया गया. अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा, मुख्य अतिथि सुश्री वी अनुराधा सिंह एवं डॉ. रूपाली सोनी ने परफॉर्मेंस को जज किया.समापन पर जूरी मेम्बर द्वारा बोनी फोई को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोपाल को विजेता आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल को द्वितीय एवं लूर्दमता सीहोर को तीसरा पुरस्कार के साथ ओलंपस विदिशा को विशेष पुरस्कार के अवॉर्ड से नवाजा गया. प्रोफ मनीषा कव्थेकर, ग्रुप डाइरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा मुख्य अतिथि, जूरी सदस्यों, मेहमानों और प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया.

 

Next Post

200 बोरी यूरिया जब्त, 266 रुपए की सरकारी खाद 500 से 600 रुपए में बिक रही थी

Sun Dec 14 , 2025
छतरपुर। जिले में खाद की किल्लत और ऊंचे दामों पर अवैध बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच प्रशासन ने देर शाम सख्त कार्रवाई की। सटई रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर सिविल लाइन पुलिस, तहसीलदार पीयूष दीक्षित और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 200 बोरी यूरिया […]

You May Like