भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल चलें हम अभियान को लेकर जानकारी साझा की. मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नई शिक्षा नीति के लागू होने पर पीएम मोदी का आभार जताया. इसके साथ ही प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों के नाम बदल कर अब महर्षि सांदीपनि स्कूल किए जाने पर उन्होंने सीएम मोहन की तारीफ की है. मंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सीएम के इस प्रयास से अब बच्चे हमारे ऋषियों के बारे में जानने के लिए उत्साहित रहेंगे. इसके साथ ही शिक्षक भी पौराणिक गौरव गाथांओं से प्रेरित होंगे.
कार्ड से बच्चे की जानकारी
मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि नए एकेडमिक ईयर में नए बच्चों के सेशन का पहला दिन रहा. एजुकेशन पोर्टल 3.0 को लेकर उन्होंने कहा कि तत्काल की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से विभाग साझा करेगा. पोर्टल पर रियल टाइम डाटा जो भी रहेगा वह इस पर उपलब्ध रहेगा. मंत्री ने कहा कि बच्चों को हम एक कार्ड दे भी रहे हैं, वह स्कैन करके पता चल सकता है, कौन बच्चा है, उसका स्टेटस क्या है. बच्चे के पेरेंट्स कौन है, वह किस क्लास का है. बच्चों को संकुल स्तर, स्कूल स्तर तक भेजने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है. स्कूलों से बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं किताबें, साइकिल, यूनिफॉर्म, लैपटॉप समय पर मिले इस पर ध्यान दिया जाएगा. आंगबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को महर्षि सांदीपनि स्कूल में नर्सरी कक्षा से जोड़ने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की बात भी शिक्षामंत्री ने कही है.
मनमानी फीस वसूली पर प्रतिक्रिया
प्रदेश में सरकारी स्कूलों के परीक्षा में आए बेहतर परिणाम को लेकर मंत्री ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल अब अच्छे परिणाम देकर प्राइवेट स्कूलों को पीछे कर रहे हैं. जिससे बच्चे और उनके अभिवावक भी शासकीय स्कूलों से प्रेरित हो रहे हैं. इस मौके पर निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली को लेकर उन्होंने मामलों के सामने आने पर कार्रवाई होने की बात कही. मंत्री सिंह ने इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा परिवहन विभाग के हित में लिए गए निर्णय को भी लाभकारी बताया.
