ग्वालियर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर आज 21 फरवरी को प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 21 फरवरी को दोपहर में नदी गेट पर एकत्रित होंगे। जहां से भाजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए निकलेंगे।
उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की युवा इकाई द्वारा शर्ट उतारकर हंगामा करना, नारेबाजी करना तथा देश की गरिमा को ठेस पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाली इस मानसिकता के विरोध में विरोध प्रदर्शन होगा।
