निराला को नमन, साय को शुभकामनाएं और विकास के संकल्प को सीएम डॉ मोहन यादव ने दोहराया

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से साहित्य, नेतृत्व और विकास तीनों आयामों को जोड़ते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने हिंदी साहित्य के पुरोधा सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को श्रद्धांजलि अर्पित की, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और मध्यप्रदेश के वर्ष 2026-27 के बजट को समावेशी विकास का दस्तावेज बताया।

डॉ यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हिंदी छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ, महान कवि, कहानीकार एवं उपन्यासकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने लिखा कि निराला जी ने अपनी सशक्त लेखनी से संवेदना, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका साहित्य आज भी मानवीय मूल्यों, साहस और सृजनशीलता के लिए समाज को प्रेरित करता है।

उधर, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने कामना की कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से वे स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर होता रहे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के वर्ष 2026-27 के बजट को राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को साथ लेकर कदम-दर-कदम आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बजट में क्षेत्रवार महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Next Post

देश का पहला सरसों संगम: उन्नत बीज और नई तकनीकों से रूबरू हुए कई राज्यों के किसान

Sat Feb 21 , 2026
मंदसौर: मंदसौर जिले के ग्राम कनघट्टी में देश का पहला “भारत सरसों संगम 2026” आयोजित किया गया, जिसमें 1500 से अधिक किसानों ने भाग लेकर सरसों उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस ऐतिहासिक आयोजन में कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों एवं संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर उन्नत […]

You May Like

Play sound