रेखा गुप्ता ने नियमित सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि सफाई के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने नगर निगम को रिहायशी कॉलोनियों, बड़े बाजारों और प्रमुख मार्केट में रात्रिकालीन सफाई शुरू करने को कहा, ताकि त्योहारों के दौरान दिल्ली के सभी इलाकों में स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

श्रीमती गुप्ता ने बुधवार को यहां उच्चस्तरीय बैठक में सफाई व्यवस्था की समीक्षा के बाद कहा कि कई इलाकों में कूड़ा समय पर नहीं उठाए जाने और सफाई में लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और सफाई व्यवस्था में सुधार का असर जमीन पर दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएं और सफाई के बाद कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो।

उन्होंने अधिकारियों को सड़कों, चौराहों, फ्लाईओवरों, बाजारों और रिहायशी इलाकों से कूड़ा, निर्माण मलबा और गंदगी तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें और कमियों को दूर कराएं। केवल बैठकें करने और रिपोर्ट तैयार करने से व्यवस्था नहीं सुधरेगी, बल्कि अधिकारियों को फील्ड में उतरकर काम करना होगा। उन्होंने सफाई अभियान की निगरानी मजबूत करने के लिए तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया।

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सफाई महज सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनहित और नागरिकों के सम्मान से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने निगम अधिकारियों को दिल्ली को स्वच्छ बनाने और कूड़े के ढेरों से मुक्ति दिलाने के लिए नई तकनीक अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री सूद ने कहा कि त्योहारों के दौरान दिल्ली के हर इलाके में स्वच्छता का सकारात्मक बदलाव दिखाई देना चाहिए और इस दिशा में किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

Next Post

जामिया ने छात्र संघ के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए समिति गठित की

Wed Oct 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने छात्र संघ बहाली के लिए जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच छात्र संघ के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि समिति […]

You May Like